Thursday, December 22, 2022

शाहरुख-दीपिका के सॉन्ग झूमे जो पठान ने पार किए 19 मिलियन व्यूज, क्या टूटेगा बेशर्म रंग का रिकॉर्ड?

Jhoome Jo Pathaan : बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। बीते दिनों ही फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज हुआ है। जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का लेटेस्ट सॉन्ग 'झूमे जो पठान' यूट्यूब पर तो ट्रेंड कर ही रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल भी हो रहा है। यही कारण है कि गाने ने महज 24 घंटे के भीतर 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर व्यूज मिलने की यही रफ्तार रही तो ये गाना बेशर्म रंग का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

बता दें कि इससे पहले फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका पादुकोण का लुक काफी बोल्ड और सिजलिंग था। उन्होंने गाने में बिकिनी पहनी हुई है। उनकी आरेंज बिकिनी को लेकर काफी बवाल भी मचा हुआ है। लेकिन इन सब के बीच फिल्म का नया गाना 'झूमे जो पठान' ने आते ही सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया है। पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख और दीपिका की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े - बॉक्स आफिस पर लगा रणवीर सिंह की सर्कस का मेला, टक्कर देने उतरीं ये 5 बड़ी फिल्में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lQvDT6y