Tuesday, December 27, 2022

तुनिषा को खुद गोद में उठाकर अस्पताल भागा था शीजान, सामने आया वीडियो

तुनिषा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान है। महज 20 साल की टीवी एक्ट्रेस ने सुसाइड कर दुनिया को अलविदा कह दिया। इस सदमे से कोई भी बाहर नहीं आ पा रहा है। मंगलवार को तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। अब एक्ट्रेस का आखिरी वीडियो सौशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो अस्पताल का है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाते देखा जा सकता है। शीजान खान तुनिषा को अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। उनके साथ दो और शख्स भी हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि तुनिशा शर्मा को एक आदमी तेजी से सीढ़ियों पर ले जाता दिख रहा है, जबकि शीज़ान खान और एक महिला उसके बगल में चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक इन सेलेब्स ने किया सुसाइड

इस दौरान शीजान मोहम्मद खान की मां और बहन भी नजर आईं। एक्ट्रेस मौत के बाद उनकी मां ने उनके बॉयफ्रेंड शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। रविवार को पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें- अंकित गुप्‍ता के रूम का वीडियो हुआ वायरल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dGuVvzT