Tuesday, December 27, 2022

भाईजान के बर्थ डे पर एक फैन ने की ऐसी हरकत की खुद शॉक हो गए सलमान खान

Happy Birthday Salman Khan : आज सलमान खान अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 27 दिसंबर साल 1965 में जन्मे सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए सभी स्टार्स और फैंस ने उन्हें अलग-अलग तरह से बधाईयां दी। दबंग अंदाज और किलर स्वैग अगर किसी पर जचता है तो वह है बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान। (Salman Khan) सलमान का चार्म अनमैचेबल है। सलमान खान बी टाउन के एक ऐसे सितारे हैं, जिनके हर उम्र के फैन है। फिर चाहे वो बूढ़ा हो, जवान हो या फिर बच्चा। सलमान खान की सभी फिल्में ऐसी होती है कि उन्हें हर उम्र के लोग देख सकते हैं। यहां तक की सलमान खान का डांस भी इतना ट्रेंडी और इज़ी होता है कि हर कोई आसानी से उसको कॉपी कर लेता है। सही मायने में कहें तो सलमान की यही सब खासियतें है कि उन्हें सभी बेहद पसंद करते हैं। लेकिन कुछ फैन ऐसे भी होते है जो सलमान के लिए इस कदर क्रेजी होते है कि अंजाने में कुछ ऐसा कर जाते है कि जिसे देखकर स्टार्स भी हैरान हो जाते हैं।


फैन की हैरान करने वाली हरकत

सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग इतनी है कि उसे गिना नहीं जा सकता। हर उम्र के लोग (bhaijaan) के फैन है, उनकी यह एक और खासियत है जो उन्हें बाकी स्टार्स से बिल्कुल अलग बनाती है। एक फैन ऐसा भी है जो सलमान के लिए केक लाया और जैसे ही सल्लू मियां ने हाछ में केक थामा और चाकू पकड़ा उसे अचानक से ना जाने क्या हो गया कि वह फैन वहां से तुरंत भाग गाया। खैर इस वाक्या को देखकर कुछ देर के लिए सलमान भी हैरानी में पड़ गए।
यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी बॉयफ्रेंड संग लिफ्ट में हुईं बेकाबू

पैपराजी संग काटा केक
सलमान खान (Salman Khan) ने तो बर्थडे पर पैपराजी संग भी केक काटा। सलमान खान की पार्टी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। सलमान खान के केक काटते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें : अक्षरा सिंह के पिता को आया गुस्सा, सेट पर जाकर की जमकर पिटाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GsCvHKE