Wednesday, December 21, 2022

शाहरुख का गेरुआ और हवाएं अरिजीत सिंह ने कराया हिट, पठान का नया गाना फैंस के बीच होगा पॉपुलर?

Pathaan New Song : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) पिछले काफी समय से विवादों में घिरी हुई है। पिछले सप्ताह फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ था। जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आरेंज बिकनी को धर्म से जोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि गाने में अश्लीलता और भगवा रंग का अपमान (Bhagwa Bikini Controversy) किया गया है। जिसे लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं इन सब के बीच आज पठान का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज होने वाला है। इस गाने में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज दी है। ऐसे में सभी की निगाहें इस गाने पर टिकी हुई हैं।

दोनों गानों को हिट कराने के बाद अरिजीत सिंह फिल्म 'पठान' (Pathaan) के गाने 'झूमा जो पठान' में अपनी शानदार आवाज दे रहे हैं। ऐसे में गेरुआ और हवाएं के बाद माना जा रहा है कि 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) गाना भी हिट साबित होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान भी अरिजीत की आवाज को पसंद करते हैं। हाल ही 'asksrk' सेशन के दौरान एक सवाल के जवाब में खुद उन्होंने अरिजीत को हीरा बताया था। शाहरुख ने ही बताया था कि फिल्म 'पठान' का अगला गाना अरिजीत सिंह की ही आवाज में होगा।

यह भी पढ़े - पठान विवाद पर भड़कीं रत्ना पाठक, बोलीं- लोगों के पास अपनी थाली में खाना नहीं, लेकिन किसी के कपड़े...

यह भी पढ़े - पठान विवाद के बीच शाहरुख खान की बिगड़ी तबियत, हेल्थ अपडेट मिलते ही फैंस ने जताई चिंता



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sghRvZl