Tuesday, December 20, 2022

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से क्यों की जल्दबाजी में शादी, 5 साल बाद किया खुलासा

क्यूट कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जबरदस्त बॉन्डिंग के बारे में कौन नहीं जानता। ये दोनों स्टार्स अपने-अपने फिल्ड के सुपरस्टार हैं। दोनों को साथ में खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी की थी। उन दिनों अनुष्का अपने करियर के पीक पर थीं। शादी के 5 सालों बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने विराट से जल्दबाजी में शादी का फैसला क्यों लिया।

कपल ने जब शादी की थी तो सवाल उठने लगे थे कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर के पीक पर शादी क्यों की, जिसका जवाब अब अभिनेत्री ने दिया है।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि हमारे यहां के लोग इंडस्ट्री को लेकर काफी ज्यादा एडवांस है। वे सिर्फ स्क्रीन पर कालाकारों को देखना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- दुबई में मुसीबत में फंसी उर्फी जावेद

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले साल जनवरी में पैरेंट्स बने थे। दोनों की एक बेटी है जिनका नाम वमिका कोहली है। वमिका अगले महीने यानी 11 जनवरी 2023 को दो साल की हो जाएंगी। हालांकि अभी तक उन्होंने बेटी शक्ल फैंस को नहीं दिखाई है।

यह भी पढ़ें- फीफा देखने पहुंचे आलिया और रणबीर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RoKBYfC