Monday, December 26, 2022

बर्थ डे पार्टी में एक्स गर्लफ्रेंड को देख बेकाबू हुए सलमान खान, चूमा माथा, लगाया गले

बॉलीवुड के 'दबंग' हीरो सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान 57 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर आधी रात को जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर सलमान की बहन और बहनोई अर्पिता और आयुष शर्मा ने अपने घर में एक पार्टी होस्ट की, जहां कई सेलेब्स का जमावड़ा लगा दिखा।

इस पार्टी में शाहरुख खान से लेकर सुनिल शेट्टी तक नजर आए। इस पार्टी में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी दिखाई दी है। हालांकि पार्टी में कुछ ऐसा भी हुआ जिसपर सभी की निगाहें टिक गईं।

दरअसल में पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नजर आईं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सभी कि निगाहें उनपर टिक गईं।

यह भी पढ़ें- सलमान खान को विश करने आधी रात पहुंचे किंग खान

भाईजान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू, पूजा हेगड़े, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की।

एक्टर सलमान खान की कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं। सलमान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। वहीं कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ 'टाइगर 3' दीवाली 2023 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान को ट्रोलर ने कहा 'छक्का'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/D3jMLed