Wednesday, December 21, 2022

शादी के चार साल बाद सोनम कपूर ने किया खुलासा, बताया आखिर क्यों की थी आनंद आहूजा से शादी

Sonam Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूज (Anand Ahuja) इन दिनों पैरेंट्सहुड एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही कपल एक बेबी व्बॉय के पैरेंट्स बने हैं। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। इस बीच सोनम कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने बताया है कि उन्होंने आनंद आहूजा के साथ शादी क्यों की थी। दरअसल, सोनम ने इंस्टाग्राम (Sonam Kapoor Instagram) पर अपने पिता अनिल कपूर (Anil kapoor) की तारीफ में एक पोस्ट शेयर की है और उन्हें एक परफेक्ट हस्बैंड बताया है। इसी पोस्ट में सोनम ने इस बात का भी जिक्र किया है कि उन्होंने आनंद से क्यों शादी क्यों की है।

अपने इस पोस्ट को फैंस के साथ शेयर करते हुए सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर की तारीफ करते हुए लिखा है, 'डैड, आपकी बेटी नोटिस करती है जब आप अपनी पत्नी का हाथ पकड़ते हैं, जब आप प्यार से उनके पिछे अपना हाथ रखते हैं। आपकी बेटी देखती है जब आप अपनी पत्नी को सुनते या नहीं सुनते हैं, जब वो बात करती हैं। जब आप फोन में लगे होते हैं तब भी वो आपको देखती हैं।' आगे सोनम कपूर ने लिखा, 'आपकी बेटी आप से वो सबकुछ सीख रही है जो आप कर रहे हैं। आपकी बेटी वो सबकुछ देख रही है जो आप कर रहे हैं।'

यह भी पढ़े - मलाइका अरोड़ा के शो पर पहुंचे बेटे अरहान खान, मां की आउटफिट का सरेआम उड़ाया मजाक!

अपने इस पोस्ट को सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर को टैग किया है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'इसलिए मैंने और रिया ने आनंद आहूजा और करण बूलानी को चुना, क्योंकि सुनीता कपूर ने पिक किया था। मैं मॉम को क्रेडिट दे रही हूं।'

untitled.png

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने मई साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम के पति आनंद एक बिजनेसमैन हैं। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं इस साल दोनों माता-पिता भी बन गए। शादी के बाद से दोनों अक्सर ही अपनी खूबसूरत जोड़ी को लेकर सुर्खियां का हिस्सा रहते हैं। दोनों हमेशा ही एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़े - अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के ट्रेलर को जाह्नवी कपूर ने बताया Sick, लेडी लव मलाइका ने किया रिएक्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/G0QWKTH