Sunday, December 11, 2022

अनुष्का शर्मा ने विराट संग 'वेडिंग एनिवर्सरी' पर शेयर की ऐसी तस्वीरें, देखकर चौक गए फैंस

Virat Kohli Anushka Sharma ‘Wedding Anniversary': आज के दिन ही 5 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी करके एक-दूजे के साथ सात जन्म तक साथ में रहने की कसमें खाई थीं। आज अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की 5वीं वेडिंग एनिवर्सी है, ऐसे में अनुष्का ने अपनी और अपने पति विराट कोहली की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें देखकर कोई भी डर जाएगा। इन फोटोज में एक फोटो ऐसी है जिसमें अनुष्का ने 2018 में आई उनकी फिल्म 'परी' से रिलेट किया है। निर्देशक राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 'pari' में अनुष्का ने अभिनय किया था। शादी की सालगिरह वाले दिन अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस हैरान और परेशान हैं। फैंस हैरान इसलिए है कि कोई अपनी वेडिंन एनिवर्सी पर भला ऐसी फोटोज क्यों शेयर करेगा। तो वहीं अनुष्का और विराट के फैंस इसलिए परेशान है क्योंकि यह फिक्र सताए जा रही है कि उनकी फेवरेट जोड़ी के बीच सबकुछ ठीक तो है।

वेडिंग डे

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के फेवरेट स्टार कपल्स में से एक हैं। आज यानी 11 दिसंबर को anushka sharma virat kohli अपनी शादी की 5वी सालगिरह मना रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी (Tuscany, Italy) में 800 साल पुराने एक भव्य विला बोर्गो फिनोचिएटो (Borgo Finocchieto) में शादी की थी। शादी में दोनों के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। 2021 में अनुष्का और विराट के यहां एक नन्हीं बच्ची ने जन्म लिया जिसका नाम 'वामिका' रखा। vamika का नाम अनुष्का और विराट के नाम को जोड़कर बनाया गया।

अनुष्का का पोस्ट हुआ वायरल
आज शादी की सालगिरह के दिन अनुष्का शर्मा ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इस फोटो में सबसे पहली फोटो देखकर कोई भी डर जाएगा, लेकिन बाकी की सभी फोटोज बेहद खूबसूरत हैं। इस फोटोज के साथ अनुष्का ने सभी के साथ कैप्शन भी दिया है।

यह भी पढ़ें : शादी के 5 साल बाद भी है सबसे फेमस जोड़ी, विराट कोहली से उम्र में बड़ी हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को सभी बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में यह खबरें आईं कि वमिका के बाद अनुष्का फिर से मां बनने वाली हैं और विराट कोहली पापा, लेकिन अभी तक इस बात को लेकर anushka sharma और virat kohli की तरफ से कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : क्या फिर से पापा बनने वाले हैं विराट कोहली, मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rM5Lnu7