Friday, December 30, 2022

सलमान की बर्थडे पार्टी में टल्ली दिखे सोहेल खान! सबके सामने पैपाराजी से लेने लगे मजे

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान कई सेलेब्स उनके बर्थ बैश में पहुंचे। उनके बर्थ डे का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। अब इस पार्टी से उनके भाई सोहेल खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में सोहेल बड़े भाई अरबाज खान और बच्‍चों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोहेल पोज देने के साथ साथ मुस्कुरा भी रहे हैं। इसके साथ ही तिरछी नजरों से पैप्स से बात करते नजर आ रहे हैं। फिर छोटे बेटे योहान के कंधे पर हाथ रखते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है वो लड़खड़ा रहे हैं और बेटे का सहारा ले रहे हैं।

अब इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यार ये कितने नशे में है। इस बड़ा बेटा तो पिता की तरफ शर्मिंदगी से देख भी नहीं पा रहा है।'

यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने जाकिर खान से पूछा लड़कियों को लेकर सवाल

सलमान खान की बात करें तो वो फैंस के दिलों की जान हैं। हाल ही में दबंग खान 57 साल के हुए हैं। हर साल सलमान के बर्थडे को उनके फैंस त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं।

यह भी पढ़ें- 'सीता' दीपिका चिखलिया का मॉडर्न रूप देख भड़के लोग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gthxn4u