Saturday, December 31, 2022

क्या जाह्नवी कपूर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते को फिर से कर रही डेट? सामने आईं वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जाह्नवी पिछले कुछ दिनों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद से ऐसी अफवाहें आने लगी हैं कि जान्हवी और शिखर एक बार फिर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 29 दिसंबर 2022 को दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। ये दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे।

जाह्नवी और शिखर की वायरल हो रही वीडियो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक बार फिर से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जाह्नवी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, "जाह्नवी और शिखर ने कुछ महीने पहले एक-दूसरे से बात करनी शुरू की थी। कुछ समय बाद उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया।" उसके बाद जाह्नवी कपूर और शिखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई फंक्शन में पहुंची जाह्नवी और शिखर
29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में जाह्नवी कपूर भी मौजूद थीं। इस बार उनका और शिखर पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी पिंक साड़ी में पार्टी में पहुंचती नजर आ रही हैं। तो शिखर उसे लेने के लिए बाहर आता है और फिर वे दोनों एक साथ अंदर जाते दिखते हैं। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल और ट्विटर पर शेयर किया है।

ओरी ने भी शेयर की तस्वीर
इसके अलावा ओरी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वह सलमान खान से लेकर जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले शिखर और जाह्नवी को अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी में भी साथ देखा गया था। उस समय शिखर और बोनी कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

orry_insta.jpg


कौन हैं शिखर पहाड़िया?

बता दें, शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह सुशील कुमार शिंदे की बेटी स्मृति शिंदे और संजय पहाड़िया के बेटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जाह्नवी कपूर कपूर को डेट किया है। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे।

इस वजह से अलग हो गए थे जाह्नवी और शिखर
करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण 7' में दोनों के रिश्ते की पुष्टि की थी। इससे पहले भी जाह्नवी कपूर और शिखर को कई बार मुंबई में साथ देखा जा चुका है। जान्हवी कपूर और शिखर 2016 में एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, श्रीदेवी के 'नो डेटिंग क्लॉज़' ने जाह्नवी को अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति दी, इसलिए दोनों अलग हो गए थे।

यह भी पढ़ें: आलिया की बेटी को मिला ये खास तोहफा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दी जानकारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EvntHcw