Saturday, December 10, 2022

समुंदर किनारे एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप एन्जॉय कर रहीं जाहन्वी कपूर! क्या हो गया पैचअप?

Janhvi Kapoor Maldives : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों मुबंई से दूर मालदीप (Maldives) में एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें उनके हॉलीडे की शानदार झलक देखी जा सकती है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में जाहन्वी कपूर का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि वे मालदीप में अकेले नहीं बल्कि एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग इन्ज़ॉय कर रही हैं। जब से ऐसी खबरें आई हैं तभी से लोग कयास लग रहे हैं कि शायद जाहन्वी और शिखर का पैचअप हो गया है।

गौरतलब है कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे (Sushil kumar Shinde) के पोते हैं। उन्हें लेकर खबर थी कि वे पिछले दिनों जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor-Shikar Pahariya) को डेट कर रहे थे। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों का आखिरकार ब्रेकअप हो गया था। जाहन्वी कपूर इस रिलेशनशिप को लेकर करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन 7 में भी खुलासा कर चुकी हैं। जाहन्वी कपूर और शिखर को मुंबई में भी एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

यह भी पढ़े - लग्जरी कार छोड़कर लोकल ट्रेन में धक्के खाने निकलीं सारा अली खान, बताई ये वजह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FMQkSNc