Thursday, December 22, 2022

हद ही कर दी! पठान का 'झूमे जो पठान' भी निकला चोरी

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' जोरशोर से चर्चा में है। 'बेशरम रंग' गाने पर बवाल मचने के बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज कर दिया है। गाना आते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है। गाना लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि अब इस गाने को कॉपी बताया जा रहा है।

जी हां खबरे उड़ रही हैं कि ये गाना कॉपी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने म्यूजिक कंपोजर विशाल-शेखर की चोरी पकड़ ली है। 'झूमे जो पठान' को सुखविंदर सिंह के गाने से चोरी बताया जा रहा है।

सुखविंदर सिंह का गाना सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने की बीट्स 'झूमे जो पठान' से काफी मिलती हैं।

यह भी पढ़ें- 'झूमे जो पठान' सॉन्ग का सलमान से है खास कनेक्शन

इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।

साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 'भगवा बिकिनी' विवाद के बाद अब 'झूमे जो पठान' हुआ ट्रेंड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1829HRB