Thursday, December 1, 2022

सड़क पर ब्लैक लूंगी और बनियान में सलमान खान को देख हैरान हुए फैंस, पूछा- कहां भाईजान?

अभिनेता सलमान खान को उनके स्वैग के लिए जाना जाता है। वो हमेशा भीड़ से अलग ही नजर आते हैं। वो जहां भी जाते हैं अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। भाईजान की फोटोज और वीडियोज आते ही इंटरनेट पर छा जाती हैं। अब सलमान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सलमान इस वीडियो में ब्लैक कलर की लुंगी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऐसे में वीडियो देखकर यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि भाईजान का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान के लिए हैं।

यह भी पढ़ें- सामने आया शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नया पोस्टर

सलमान खान को इवेंट में ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंटसूट में देखा गया, जिसमें वो हमेशा की तरह डैशिंग नजर आ रहे थे। सलमान के लुक ने तो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चाहर चौधरी के भाई ने लगाए गंभीर आरोप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AjY1FKC