Tuesday, December 6, 2022

2022-23 में 6.9% रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर: विश्व बैंक

विश्व बैंक ने मंगलवार यानी आज एक रिपोर्ट जारी करते हुए भारत में मजबूत आर्थिक गतिविधियों के कारण अपने 2022-23 के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के पूर्वानुमान को बदलकर 6.5% से 6.9% कर दिया है। इसके साथ ही विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में है। हालांकि इससे पहले विश्व बैंक ने GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 7% लगाया, जिसे अक्टूबर 2022 में 6.5% कर दिया था।

वहीं वरिष्ठ अर्थशास्त्री ने कहा है कि भारत 10 साल पहले की तुलना में अब अधिक मजबूत है। पिछले 10 सालों में उठाए गए सभी कदम भारत के कारण भारत विश्व की सभी चुनौतियों से निपटने की दिशा में मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था में काफी मजबूती आई है, जिसके पीछे की वजह मजबूत घरेलू मांग के कारण है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BHsdQet