Tuesday, September 26, 2023

पूजा हेगड़े क्रिकेटर की बनेगी दुल्हनिया, सलमान खान के साथ अफेयर की चर्चा थी तेज!

Pooja Hegde: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध सकती हैं। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का दिल किसी हीरो या नेता पर नहीं बल्कि क्रिकेटर पर आया है। मीडिया रिपोर्ट है कि पूजा मुंबई के क्रिकेटर (Mumbai Cricketer) से शादी करने वाली हैं। इस हिसाब से बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस दुल्हनिया बनने को तैयार हैं।

ऋतिक और सलमान की हीरोइन बनेंगी दुल्हन? (Pooja Hegde Wedding Cricketer)
सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि पूजा हेगड़े किसी क्रिकेटर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सिने जोश की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूजा मुंबई के एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उनके साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस इस खबर के आने के साथ ही यह कयास लगाना शुरू कर चुके हैं कि पूजा का होने वाला बेटर हाफ कौन हो सकता है?

msg1822108393-40715.jpg
बेहद सुंदर है बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े IMAGE CREDIT:

पूजा का क्रिकेटर संग है पुराना रिश्ता (Pooja Hegde Relationship)
ये पहली बार नहीं है जब पूजा हेगड़े का नाम किसी क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया हो। इससे पहले भी किसी कर्नाटक बेस्ड क्रिकेटर के साथ पूजा के रिलेशनशिप की खबरे सामने आई थीं। बताया गया कि यह खिलाड़ी पूजा के भाई की शादी में भी शरीक हुआ था। हालांकि बाद में खुद पूजा ने इन खबरों का खंडन किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं।

msg1822108393-40716.jpg
सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े ने मनाया था बर्थडे! IMAGE CREDIT:


पूजा ने किया बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम (Pooja Hegde Movies)
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत नागा चैतन्नय के अपोजिट ‘ओका लैला कोसम’ फिल्म के साथ की थी। वही बॉलीवुड में उन्हें पहचान ऋतिक रोशन के साथ 2016 में आई मोहेंजो दारो से मिली। फिर एक्ट्रेस प्रभास के साथ मेगा बजट मूवी राधे श्याम में नजर आई थीं जो कि बुरी तरह पिटी, इसके बाद उन्होंने आचार्य, सर्कस, बीस्ट और सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी अहम किरदार निभाया है। वहीं, मीडिया में सलमान खान और पूजा के अफेयर के चर्चे भी सामने आए थे। बता दें, अब पूजा कुछ दिनों से महेश बाबू के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए खबरों में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/v65R7g1