Thursday, September 7, 2023

Jawan Box Office Collection: 'जवान' की आंधी में उड़ी ‘गदर 2’, ओपनिंग पर वो किया जो नहीं कर पाया पूरा बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हर कोई फिल्म देखने के लिए बेकरार है। जवान की एडवांस बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो गई थी और तभी से लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी थी। जवान ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। शाहरुख की जवान ने सनी देओल की गदर 2 को ओपनिंग डे के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको जवान के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

Box Office Collection: जवान में शाहरुख खान 5 अलग अवतार में नजर आए हैं। इसकी वजह से लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर कोई शाहरुख खान को देखने के लिए बेताब है उनके कई फैंस ऐसे है जिन्होंने फिल्म रिलीज होते ही सुबह 6 बजे का शो देखा। इस फिल्म की खास बात है कि ये हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू दोनों में रिलीज हुई है। जिसकी वजह से साउथ में भी शाहरुख का जलवा है वहीं उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति की एक्टिंग भी क़ाबिल-ए-तारीफ है।

जवान ने पहले दिन रच दिय इतिहास (Jawan Create History)
जवान ने पहले दिन बंपर कमाई कर ली है Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने सभी भाषाओं में 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो जवान 100 करोड़ के क्लब मं एंट्री कर चुकी है। फिल्म ने करीब 120 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पठान का तोड़ा रिकॉर्ड (Jawan Break Pathan Record)
शाहरुख खान ने अपनी ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं जवान ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। जवान ने सनी देओल की गदर 2 को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tCGVu87