Sunday, May 14, 2023

मामा सलमान खान को भांजी आयत शर्मा ने हूबहू किया कॉपी, दोनों की दबंग वॉक देख छूटी शेरा की हंसी

Salman Khan Video With Niece Ayat: सलमान का अपनी बहन अर्पिता खान की बेटी आयत शर्मा से खास रिश्ता है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने पिछले साल दिसंबर 2019 में बेटी आयत को जन्म दिया था। आयत का जन्म सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही हुआ था। शुरु से ही सलमान खान को आयत पर प्यार लुटाते हुए फैंस देखते हैं। अब सोश मीडिया पर आयत और सलमान खान का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफा से कम नहीं है। दोनों को साथ मस्ती करता देख फैंस का दिल पिघल गया है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने Da-Bangg कॉन्सर्ट की वजह से इस वक्त कोलकाता में हैं। यहां उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चों के साथ रवाना हुए थे। अब भाईजान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी क्यूट है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी भांजी नजर आ रही हैं।

वीडियो में सलमान की भांजी उन्हें पूरी तरह से कॉपी करती हुई दिखाई दे रही हैं। सलमान जैसे-जैसे चल रहे हैं उनको ही कॉपी करते हुए आयत भी पीछे-पीछे चलती दिखाई दे रही है। अगर सलमान खान अपने पैर पटककर चल रहे हैं तो वो भी ऐसा कर रही हैं। फैंस को सलमान खान का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- पापा के सामने राघव चड्ढा संग रोमांटिक हुईं परिणीति

तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- आयत के मामू हमारी जान है।

सलमान खान और आयत शर्मा का बर्थडे एक ही दिन यानी 27 दिसंबर को आता है। एक्टर आयुष शर्मा और अर्पिता खान की बेटी आयत 4 साल की होने जा रही हैं तो वहीं सलमान इस 27 दिसंबर को 58 साल के होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण को कॉपी करती हैं आलिया भट्ट!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/juJBPgv