Tuesday, May 16, 2023

Cannes 2023 : रेड कारपेट पर सारा अली खान ने देसी अंदाज में ली एंट्री, ईशा गुप्ता ने दिखाई दिलकश अदांए

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes 2023) का मंगलवार 16 मई से आगाज हो चुका है। इस फेस्टिवल में देशभर की खास फिल्मों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कई सेलिब्रिटी अपने अलग अंदाज से रेड कारपेट पर जलवे बिखेरते दिखाई देंगे। इस बार कांस 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कांस में डेब्यू किया है। जहां उन्होंने अपने देसी अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। सारा ने रेड कारपेट पर अपनी भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए लहंगा कैरी किया था। जिसके बाद फैंस उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं।

इसके अलावा 'जन्नत 2' एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इस बार कांस में डेब्यू किया। ईशा ने फ्रंट हाई स्लिट व्हाइट गाउन कैरी किया, जिसमें खूबसूर नेट फ्लॉवर बना हुआ था। इसके अलावा कांस में पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर भी नजर आईं। गौरतलब है कि सारा और ईशा से पहले कांस में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, उर्वशी रौतेला, अदिति राव हैदरी समेत कई एक्ट्रेसेस रेड कारपेट पर जलवा बिखेर चुकी हैं।

यह भी पढ़े - डॉन बनने से शाहरुख खान ने किया इंकार, इस कारण फरहान अख्तर की फिल्म से बनाई दूरी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ofyvciT