Monday, January 30, 2023

अनबन की खबरों के बीच कॉन्फ्रेंस में जॉन अब्राहम पर पप्पियां-झप्पियां लुटाते दिखे रोमांस किंग, देखती रह गईं दीपिका

Pathaan Press Conference : शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पठान' (Pathaan) की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने पांच दिन में ही वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसके बाद भी पठान का जलवा कायम है। इस बीच फिल्म के डयरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां पहली बार फिल्म की टीम मीडिया से रूबरू हुई और कई सवालों के जवाब दिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने ग्रैंड एंट्री ली और सबसे पहले अपने फैंस को दिल से धन्यवाद दिया। इस बीच वह फिल्म के वीलेन जिम यानी जॉन अब्राहम (John Abraham) पर भर-भरकर प्यार लुटाते दिखे।

गौरतलब है कि पठान ने 25 जनवरी को सिनेमाघरों में एंट्री ली थी। फिल्म ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पिछले 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पठान ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। महज पांच दिनों में ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 543 करोड़ पहुंच गया है। पठान ने अब तक देशभर में 335 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 208 करोड़ पहुंच गया है।

यह भी पढ़े - प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, पापा निक की कार्बन कॉपी लगीं नन्हीं राजकुमारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vS2oARc