Monday, January 30, 2023

पति विराट संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंची अनुष्का, समाधि स्थल पर लगाया ध्यान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले जोड़ा वृंदावन गया था और अब टेस्ट सीरीज से पहले दोनों ऋषिकेश पहुंच गए हैं।

यहां वे शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज आश्रम पहुंचे। इसके बाद विराट ने परिवार सहित आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की।

दोनों ने करीब 20 मिनट तक वहां ध्यान लगाया। शाम को परिवार ने घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती भी की। विराट ने परिवार के साथ आश्रम में ही सात्विक भोजन किया।

यह भी पढ़ें- पठान के विरोध के बीच मौलवी का बयान वायरल

कुछ समय पहले कपल ने नीम करोली बाबा के आश्रम के दर्शन किए थे। साथ ही दोनों को रमन रेती मार्ग स्थित केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां देखा गया था। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी फिल्म में अनुष्का क्रिकेटर बनी हैं।

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड की शादी में अचानक डांस फ्लोर पहुंची नोरा फतेही



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/N4MWIXh