Sunday, January 15, 2023

मुंबई के ट्रैफिक से परेशान होकर सोनम कपूर ने किया ट्वीट, हुईं ट्रोल

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बोल्ड बयानों के लिए जानी जाने वाली सेलिब्रिटी हैं। सोनम कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ऐसा ट्वीट किया, जिससे सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने मुंबई में चल रहे निर्माण के कारण बढ़ते यातायात और प्रदूषण पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जुहू से बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके तक पहुंचने में लगने वाले सामान्य से ज्यादा समय पर नाराजगी जताई। अपने इस पोस्ट को लेकर वह ट्रोल होने लगी हैं।

सोनम ने ट्वीट कर गुस्सा किया जाहिर
सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुंबई में यात्रा करना अत्यंत ही दर्दनाक है। मुझे जुहू से बैंडस्टैंड तक पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। हर तरफ कंस्ट्रक्शन और खुदाई का काम जारी है। प्रदूषण भी बहुत बढ़ गया है। आखिर ये चल क्या रहा है।" एक्ट्रेस के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि उन्हें मुंबई का ट्रैफिक और प्रदूषण बिल्कुल रास नहीं आया।

मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं सोनम कपूर
इनके अलावा कुछ यूजर्स ने सोनम को सपोर्ट भी किया है और मुंबई में ट्रैफिक और प्रदूषण की समस्या को बड़ी प्रॉब्लम कहा है। गौरतलब है कि सोनम कपूर ने पिछले साल अगस्त में एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने 'वायु' रखा है। इसी के चलते वह पिछले काफी समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: 10 साल बाद फिर से लौटेगी अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ की जोड़ी, इस फिल्म में मचाएगें धमाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1zGZAtW