Saturday, January 14, 2023

क्या आप जानते हैं मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की मालकिन है एक टांसजेंडर? दर्द में बीता इस अरबपति का बचपन

71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का फिनाले होने जा रहा है। ऐसे में इस दौरान एक शख्स का नाम काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता के बीच इस ऑर्गेनाइजेशन के मालिक का नाम चर्चा में बना हुआ है। बता दें, अक्टूबर 2022 के दौरान इस ऑर्गेनाइजेशन को 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 163 करोड़ रुपये थाईलैंड की सेलिब्रिटी मीडिया टाइकून और ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए संघर्ष करने वालीं ऐनी जकापोंग जकराजुताटिप ने खरीद लिया था। एनी जेकेएन ग्लोबल ग्रुप की सीईओ और कंपनी की सबसे बड़ी स्टेकहोल्डर हैं। ऐनी जकापोंग जकराजुताटिप थाइलैंड की काफी मशहूर सेलेब्रिटी हैं, जो कई शोज में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुकी हैं। मगर क्या आप जानते हैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ऐनी को कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा था।

anne_1.jpg


12 साल की उम्र में टीचर ने किया रेप

ऐनी का बचपन मुश्किलों से भरा था। उनका जन्म थाईलैंड के एक चाइनीज परिवार में हुआ था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा थी। 43 साल की ऐनी बचपन में ऑल बॉयज स्कूल में पढ़ा करती थीं, जहां उनके क्लास के बच्चे उन्हें तंग करते थे। उनकी जेंडर आइडेंटिटी की वजह से उनके टीचर ने उनका यौन शोषण भी किया था। ऐनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि 12 साल की उम्र में उनके टीचर ने उनके साथ रेप किया था।

anne_2.jpg


पेरेंट्स ने नहीं किया सपोर्ट

एनी ने बताया था कि उन्होंने कम उम्र में ही पेट्रोल पंप पर काम करना शुरू कर दिया था। वह बचपन में खुद को लड़की मानती थीं। जब वो छोटी थीं तो अपनी मां के कपड़े पहनती और लड़की बनना चाहती थीं।लेकिन उनके पेरेंट्स ने उन्हें सपोर्ट नहीं किया। कुछ समय बाद उन्हें अहसास हुआ कि अगर उन्हें इस दुनिया से निकलना है और अपनी जिंदगी सुधारनी है तो उन्हें पढ़ाई में अव्वल आना होगा।

anne_4.jpg


मां ने दी थी आत्महत्या करने की धमकी

कुछ समय बाद एनी ने घर छोड़ दिया और आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। वहां वह लड़कियों की तरह कपड़े पहनने लगी। 21 साल की उम्र में जब वे एक लड़की के तौर पर सामने आईं तो उनकी मां ने आत्महत्या की धमकी दी थी, जिसके बाद कुछ सालों तक दोबारा उन्हें अपनी पहचान को लेकर समझौता करना पड़ा था। इस मामले को लेकर उनके पैरेंट्स ने करीब चार सालों तक उनसे बातचीत नहीं की थी। मगर उनकी बहन उनके साथ खड़ी रही।

anne_5.jpg


परिवार के बिजनेस में मदद करते हुए शुरू किया अपना बिजनेस

पेरेंट्स के खिलाफ जाकर ऐनी जकापोंग जकराजुताटिप ने अपने आप को एक महिला में बदलना शुरू किया। हालांकि उन्होंने अपनी आवाज को मर्द जैसा ही रहने दिया क्योंकि उनका इसे अपनी पहचान का हिस्सा मानती हैं। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद ऐनी थाईलैंड वापस चली गई थीं और अपने परिवार के वीडियो रेन्टल बिजनेस में मदद करने लगी थीं। परिवार के बिजनेस में मदद करते हुए ही ऐनी ने अपना बिजनेस शुरू करने की तैयारी भी की थी।

anne_6.jpg


भारतीय सीरीज को थाई टीवी तक पहुंचाने में ऐनी ने किया बड़ा योगदान

आज ऐनी थाईलैंड की टॉप कंटेंट मैनेजमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी जेकेएन ग्लोबल मीडिया की सीईओ हैं। आज के समय में जेकेएन ग्लोबल मीडिया अलग-अलग बिजनेस का मालिक है। जेकेएन खुद शो बनाता है और थाईलैंड में विदेशी ड्रामा, टीवी रियलिटी शो और डॉक्यूमेंट्री का वितरक है। यह उन अग्रणी कंपनियों में से एक है, जिसने थाई टीवी पर भारतीय टेलीविजन सीरीज को प्रसिद्धी दिलाई। इसी के चलते ऐी को 'क्वीन ऑफ इंडियन कंटेंट' भी कहा जाता है।

anne_7.jpg


अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं ऐनी

अपने सफल बिजनेस वेंचर के चलते ऐनी पहली थाई और ट्रांसजेंडर वुमन बनी हैं, जिन्होंने एशिया मीडिया वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है। साल 2019 में हुए कंटेंट एशिया समिट में उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया था। ऐनी रियलिटी शो 'प्रोजेक्ट रनवे' में बतौर होस्ट और 'शार्क टैंक' के स्थानीय वर्जन में दिखाई दे चुकी हैं। ऐनी की संपत्ति की बात करें तो फोर्ब्स 2020 की लिस्ट के अनुसार, वो दुनिया की तीसरी सबसे अमीर ट्रांसजेंडर महिला हैं। उनकी नेट वर्थ 210 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दिविता राय कर रही भारत को रिप्रेजेंट
वहीं, अब ऐनी की कंपनी ने मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन को खरीद लिया है। मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन 71 साल से इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। पहले मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन संस्था साल 1996 से 2002 के बीच डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के पास था और अभी ये प्रतियोगिता 165 देशों में प्रसारित की जाती है। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन हर साल सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करता है। इस साल भारत की ओर से दिविता राय देश को रिप्रिजेंट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स के मुकाबले में 'सोने की चिड़िया' बनकर उतरी भारत की दिविता राय, वायरल हुआ लुक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gZB9hv0