Wednesday, January 18, 2023

मीडिया को देख अचानक लिखने- पढ़ने लगे रणवीर सिंह, लोग बोले- 'अजीब पागल है'

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं लाइमलाइट बटोर ही लेते हैं। इन्हें लोगों की नजरों में आना बेहतर तरीके से आता है। अब एक बार फिर एक्टर ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। एक्टर मीडिया को देखते ही अचानक पढ़ने लिखने लग गए हैं।

एक्टर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर यशराज स्टूडियो से जाते हुए दिख रहे हैं। हमेशा की तरह उन्हें देखते ही मीडिया उनकी गाड़ी को घेर लेती है।

मीडिया को देखते ही एक्टर अलग तरीके से रिएक्ट करने लगते हैं और अचानक पेन उठाते हैं और लिखने पढ़ने लगते हैं। एक्टर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- मेकर्स ने बदली 'आदिपुरुष' की रिलजी डेट

हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।

उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- भारत में इस दिन से शुरू होगी 'पठान' की एडवांस बुकिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wjA9cld