Sunday, January 29, 2023

शादी के बाद बिना सिंदूर और मंगलसूत्र में स्पॉट हुईं अथिया शेट्टी, देखते ही आगबबूला हुए फैंस!

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding : बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीते 23 जनवरी को वह इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल ने खंडाला के फार्महाउस में सात फेरे लिए थे। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी मेंबर्स ही शामिल हुए। शादी के बाद अथिया ने प्री-वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकांउट पर शेयर की है। जिन्हें देखकर फैंस भी तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच शादी के बाद पहली बार अथिया ने पब्लिक अपीयरेंस भी दी। लेकिन नई नवेली दुल्हन को बेहद सादे लुक में देखने के बाद कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कईयों ने एक्ट्रेस को बिना सिंदूर और मंगलसूत्र के देखकर इसपर आपत्ति जताई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अथिया शेट्टी (Athiya Shetty Instagram) को एक सैलून से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। वीडियो नई नवेली दुल्हन डेनिम और शर्ट में काफी कैजुअल और सादे लुक में नजर आ रही हैं। उनके सैलून से बाहर आते ही फैंस उन्हें शादी की मुबारकबाद देने लगे। लेकिन एक्ट्रेस के कुछ रिएक्ट न करने पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - चौथे दिन पठान ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, एक झटके में तोड़ा आमिर-सलमान का रिकॉर्ड

दरअसल, वीडियो में अथिया शेट्टी की मांग में न तो सिंदूर देखा गया और न ही उन्होंने मंगलसूत्र पहना हुआ था। जिसे देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई है। लोगों का यह भी कहना है कि एक्ट्रेस की अभी शादी हुई है, इसलिए उन्हें इतने सादे लुक में नहीं रहना चाहिए।

11_1.jpg

गौरतलब है कि अथिया और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। इनमें दोनों कपल एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं और अपनी शादी को खूब इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। शादी के बाद सुनील शेट्टी ने कंफर्म किया है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी का रिसेप्शन तब होगा, जब IPL खत्म हो जाएंगे। इस रिसेप्शन में फिल्म और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

यह भी पढ़े - सुशांत सिंह को याद कर भावुक हुए अनुराग कश्यप, बोले- उसने रिक्वेस्ट की थी और मैंने... जिंगदी भर रहेगा पछतावा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Q2dI5fj