Saturday, January 7, 2023

कभी 300 रुपए लेकर बेंगलुरु पहुंचे थे KGF के रॉकी भाई, आज यश की नेट वर्थ जान आप भी होंगे हैरान

KGF Actor Yash : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश आज अपना 37वां जन्मदिन (Happy Birthday Yash) मना रहे हैं। केजीएफ (KGF) के बाद से रॉकी भाई बनकर अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा (Naveen Kumar Gowda) है। इतना ही नहीं आज वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स (KGF: Chapter 2) में से एक हैं। कर्नाटक के एक छोटे से गांव में पले बढ़े एक्टर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें इसी पॉपुलैरिटी को हासिल करने के लिए उन्हें मात्र 300 रुपए लेकर एक्टर बनने के लिए परिवार से दूर जाना पड़ा था। लेकिन आज उनकी नेट वर्थ (Yash Net Worth) जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

फैमिली संग आलीशान घर में रहते हैं एक्टर

रिपोर्ट्स की माने तो ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद य़श ने बैंगलोर में एक शानदार डुप्लेक्स घर खरीदा है। कर्नाटक में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं, जहां उनका आलीशन घर है जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि यश ने अपने करियर में 14 फिल्में की हैं। इनमें से 12 फिल्मों ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी KGF-2 ने 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़े - पठान विवाद और बायकॉट कल्चर पर बोले अभय देओल- 50 साल बाद लोग ऐसी मूर्खता पर...



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qN0JyK1