Thursday, August 24, 2023

Kangana Ranaut और करण जौहर का झगड़ा खत्म, 6 साल पुरानी लड़ाई को भुलाकर पैचअप करने वाले हैं दोनों?

Kangana Ranaut Karan Johar: अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस कंगना रनौत और बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर की आपसी लड़ाई किसी से छुपी नहीं है। कंगना अक्सर तंज कसने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। दोनों के बीच अनबन लगी ही रहती है, लेकिन अब बताया जा रहा है इस झगड़े का अंत होने वाला है। दोनों एक दूसरे से पैचअप करने वाले हैं।

क्या कंगना से सुलह के मूड में करण?
करण ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कंगना की फिल्म इमरजेंसी को देखने जाऊंगा। इसके बाद से लोग दोनों की दोस्ती की उम्मीद करने लगे हैं। करण जौहर और कंगना रनौत के बीच की अनबन को इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी कहा जाता है। लेकिन हाल ही में करण के दिए एक बयान से इस पर फुल स्टॉप लगता दिख रहा है। क्योंकि फैंस का मानना यही हैं।

दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जब करण से पॉलिटिकल स्टोरी बेस्ड फिल्मों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कंगना की फिल्म का नाम मेंशन किया। करण से पूछा गया कि क्या वो कभी पॉलिटिकल इवेंट बेस्ड स्टोरी पर कोई फिल्म बनाएंगे? तो करण ने कहा, “एक फिल्म अभी बन रही है इमरजेंसी और मैं उसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।”



kangna_karna_.jpg



6 साल पुराना है झगड़ा

क्ट्रेस कंगना रनौत और बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर की आपसी लड़ाई 6 साल पुरानी है। करण का ये बयान भी 6 साल बाद आया है। ये पूरा विवाद शुरू हुआ था, जब कंगना अपनी फिल्म रंगून का प्रमोशन करने करण के चैट शो कॉफी विद करण पर पहुंची थी। इस शो के दौरान कंगना ने करण को मूवी माफिया कहा था, वहीं नेपोटिज्म फैलाने का आरोप भी लगाया था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक जंग छिड़ गई थी। जिसे कोल्ड वॉर कह सकते हैं। कई दफा दोनों को एक दूसरे पर आरोप लगाते देखा गया। हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज के वक्त भी कंगना ने करण पर बॉक्स ऑफिस खरीदने तक के आरोप लगा डाले थे। इसके बाद कंगना ने करण से रिटायर होने की भी मांग कर डाली थी।

करण पर आरोप भी लगा चुकी हैं कंगना
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने करण पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप भी लगा चुकी हैं। इतना सब होने के बाद अब बताया जा रहा है दोनों एक दूसरे से जल्द पैचअप करने वाले हैं। बात करें, कंगना की फिल्म इमरजेंसी की तो ये 24 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। ये एक्ट्रेस की होम प्रोडक्शन फिल्म है। इसमें उनके साथ भूमिका चावला, सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े अहम रोल में होंगे। इसकी कहानी साल 1983 में इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान लागू हुई इमरजेंसी पर बेस्ड है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PGfWM7F