Thursday, February 23, 2023

गौतम अदाणी के हाथ से निकली बहुत बड़ी डील, अमीरों की लिस्ट में 29वें नंबर पर पहुंचें

Adani Group: हिंडनबर्ग रिपोर्ट से गौतम अदाणी और Adani Group का ग्राफ लगातार नीचे की तरफ जा रहा है। 24 जनवरी से लेकर आज तक करीब एक माह बीत गए हैं। कई बड़ी डील गौतम अदाणी और Adani Group के हाथों से निकल गई हैं। Adani Group के शेयरों में भारी गिरावट जारी है। Billionaires List में भी गौतम अदाणी अब 25वें स्थान से खिसक कर 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं। शेयरों में लगातार गिरावट के बाद गौतम अडानी के पास फिलहाल सिर्फ 42.7 बिलियन डॉलर संपत्ति ही बची है। यूपी में बिजली मीटर से जुड़ी एक डील गौतम अदाणी के हाथों से निकल गई। यूपी सरकार ने प्रीपेड मीटर की सप्लाई का 5400 करोड़ रुपए का टेंडर खारिज किया। फिर डीबी पावर-पीटीसी इंडिया के साथ डील भी ठंडे बस्ते में चली गई। अब ओरियंट सीमेंट ने भी डील से हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Adani Group को तीसरा बड़ा झटका

बताया जा रहा है कि, सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट (Orient Cement) ने अदाणी पावर महाराष्ट्र (Adani Power Maharashtra) के साथ डील समाप्त कर दी है। उसका कहना है कि, Adani Group इस डील के लिए जरूरी क्लीयरेंस हासिल करने में नाकाम रहा। दोनों कंपनियों के बीच इस डील के लिए सितंबर 2021 में वार्ता शुरू हुई थी। कंपनी ने शेयर मार्केट को बताया कि, Adani Power ने इस डील को आगे नहीं बढ़ाने का अनुरोध किया है। Hindenburg Research की रिपोर्ट आने के बाद Adani Group के लिए यह तीसरा बड़ा झटका है।

गौतम अदाणी ने बदली अपनी रणनीति

गौतम अदाणी ने Adani Group के मार्केट कैप में 142 अरब डॉलर की गिरावट आने के बाद से अपनी रणनीति बदल दी है। आई है। अब आक्रामक तरीके से विस्तार की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालना शुरू किया गया है। अब पूरा जोर कैश बचाने और कर्ज कम करने पर है।

यह भी पढ़े - हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद लगातार घाटे में Adani Group, फिर भी BOB दे सकता है और ऋण, कौन है BOB जानें

< Adani Group Group को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को बनाया निशाना

Adani Group पर आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस मामले में जेपीसी जांच की मांग की है। भाजपा सरकार ने अभी इस मामले पर कोई फैसला नहीं लिया है। पर उम्मीद की जा रही है कि, दबाव में सरकार जेपीसी जांच का निर्णय ले भी सकती है।

यह भी पढ़े - हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने आधी कर दी गौतम अडानी की संपत्ति, अमीरों की लिस्ट में फिर फिसले 'भारतीय धनकुबेर'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CXzwTnZ