Monday, February 27, 2023

सस्ता हुआ सोना, जानें क्या है आज के भाव

Gold Prices Today: यदि आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके लिए अच्छी खबर है। ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी के दामों में कमी देखने को मिल रही है। इस पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 2 फरवरी को सोने की कीमत ने लाइफ टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था और लग रहा था कि सोना पहले से और ज्यादा महंगा हो जाएगा। मगर देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली से करीब एक हफ्ता पहले सोने और चांदी दोनों के दामों में कमी आई है।

होली से पहले सोने चांदी में आज कमजोरी देखने को मिल रही हैं। सोना पिछले दो से तीन ट्रेडिंग सेशन में दिखी कमजोरी के बाद आज सोना-चांदी दोनों हरे निशान में खुलकर कारोबार कर रहे हैं। 27 फरवरी 2023 को सोने और चांदी के दामों में गिरवाट देखने को मिली है। सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक है।

आज अगर आप सोने की खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना किस रेट पर मिल रहा है। चलिए जानते हैं आपके शहर में सोने-चांदी के भाव:-

- मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 51,350 के भाव पर बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के भाव की बात है तो मुंबई और कोलकाता में इसमें से 10 ग्राम 56,020 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

- नई दिल्ली और चेन्नई में, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत क्रमशः 51,500 रुपये और 52,010 रुपये है। चेन्नई में इतनी ही मात्रा में 24 कैरेट की शुद्धता को 56,740 रुपए में खरीदा और बेचा जा रहा है।

- बेंगलुरु और अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 51,400 रुपये में बिक रहा है। तो वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट पीली धातु की खरीद 56,020 रुपये में की जा रही है।

- भुवनेश्वर, नागपुर और विशाखापत्तनम में इतनी ही 22 कैरेट शुद्धता की कीमत 51,350 रुपये है। तो वहीं, इन शहरो में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की खरीद 56,020 रुपये में की जा रही है।

- अन्य जगहों जैसे केरल और हैदराबाद में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 51,350 रुपये है। तो वहीं इन शहरों में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 56,070 रुपये है।

- पटना, मैंगलोर और मैसूर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 51,400 रुपए में बिक रहा है। इन शहरो में भी 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 56,070 रुपये है।

- जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 51,500 रुपये में बिक रहा है। वहीं, इतनी ही मात्रा में 24 कैरेट की शुद्ध सोने की कीमत 56,170 रुपये है।

वहीं बात करें चांदी की कीमतों की तो, नीचे दिए गए शहरों के लिस्ट में चांदी की कीमत अलग-अलग है। चलिए जानते हैं प्रति किलो चांदी की कीमत:-

- मुंबई - ₹ 66800
- कोलकाता - ₹ 66800
- दिल्ली - ₹ 66800
- चेन्नई - ₹ 69000
- बेंगलुरु - ₹ 69000
- अहमदाबाद - ₹ 66800
- भुवनेश्वर - ₹ 69000
- नागपुर - ₹ 66800
- विशाखापत्तनम - ₹ 69000
- केरल - ₹ 69000
- हैदराबाद - ₹ 69000
- पटना - ₹ 66800
- मैंगलोर - ₹ 69000
- मैसूर - ₹ 69000
- जयपुर - ₹ 66800
- लखनऊ - ₹ 66800
- चंडीगढ़ - ₹ 66800

यह भी पढ़ें: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर का रेट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tiSy3U5