Friday, February 10, 2023

जब फ्लाइट में घबरा गईं यह महिला, अनिल कपूर ने पकड़ा हाथ, यात्री ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Vistara Co-Passenger shares Anil Kapoor Story: अनिल कपूर के साथ ट्रैवल कर रही एक महिला का खास एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पर्दे र्दे पर हम अनिल कपूर और उनके शानदार अभिनय से जितना प्यार करते हैं, उतना ही ऑफ-स्क्रीन भी कपूर बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े होने के कारण हमेशा दिल जीतते हैं। इस बात का उदाहरण एक फ्लाइट में उनके साथ यात्रा कर रही एक सह-यात्री शिखा मित्तल द्वारा शेयर किए गए पोस्ट से मिलता है। बी आर्टी (Be.Artsy) की संस्थापक शिखा मित्तल ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। शिखा ने कहा कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी अनिल कपूर 'विस्तारा' की फ्लाइट में उनके बगल में बैठे थे।


महिला के ऊपर गिर गया था बैग


शिखा मित्त ने अपने लिंक्डइन पोस्ट और इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि अनिल कपूर उनके बगल में बैठे थे। उसी समय उड़ान के दौरान फ्लाइट में हुई हलचल के कारण लगेज बॉक्स खुल गया और एक बैग उनके ऊपर गिरा। इससे वह घबरा गईं। उनके बगल में बैठे अनिल कपूर ने मित्तल की घबराहट पर गौर किया और इस बात से उनका ध्यान हटाने और उनकी घबराहट दूर करने के लिए उनसे बात करने लगे।


अनिल कपूर से पूरे रास्ते बातें करती आई महिला


शिखा ने लिखा कि उन्होंने पूरे रास्ते अनिल कपूर से बात की और सफर का पता नहीं चला। उन्होंने उनके साथ सेल्फी भी ली जो कि वो अमूमन किसी स्टार के साथ नहीं लेतीं। शिखा ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि उन्होंने अनिल कपूर से क्या-क्या बातें की। शिखा ने बताया कि उन्होंने अपने इस दो घंटे के फ्लाइट में एंजाइटी, उनके पेशे, वित्तीय योजना, सेवानिवृत्ति योजना, फिल्में, कॉफी, मुंबई में संपत्ति की कीमतों और बहुत कुछ सहित कई विषयों पर बात की।

linkdin.jpeg


शिखा ने अनिल कपूर से की गई बातों में से 10 टॉपिक को किया शेयर


शिखा ने बताया कि उन्होंने अनिल कपूर के अगले प्रोजेक्ट्स, उनकी सह-कलाकार माधुरी दीक्षित और श्री देवी, फिटनेस, कॉफी के लिए उनके जुनून और कई अन्य विषयों के बारे में बात की। मित्तल ने 8 फरवरी को एक लिंक्डइन पोस्ट में अनिल कपूर के साथ चर्चा किए गए कई विषयों में से 10 को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को बर्थडे पर दिया फ्लाइंग किस, दोस्त के साथ मस्ती करते आए नजर, देखें वीडियो


शिखा ने अनिल को बताया सच्चा सह यात्री


फ्लाइट के लैंड होने पर कपूर ने मित्तल से कहा, "कई लोग कहेंगे कि एंग्जायटी बुरी चीज है, लेकिन आज आपकी एंग्जाइटी की वजह से हम दोनों को बात करने और हंसने का मौका मिल गया। अब शायद आप भी मुझे दिल्ली में कॉफी पिलाएं।" शिखा ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में अनिल कपूर को स्टार नहीं बल्कि अपना सच्चा सह यात्री बताया। उन्होंने अपने लिंक्डइन फॉलोवर्स से वादा किया कि वह जल्द ही अधिक डिटेल शेयर करेंगी।


हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं अनिल कपूर


बता दें, फैंस से लेकर अपनी टीम या कोई भी व्यक्ति हो, अनिल कपूर हमेशा से सबका सम्मान करते आए हैं। हमने ऐसे कई उदाहरण देखे हैं जहां अनिल हवाईअड्डे पर एक फैन की सेल्फी क्लिक करने की इच्छा पूरी करने के लिए रुके हैं। यहां तक कि प्रमोशनल इवेंट्स में भी काफी देर तक खड़े रहते हैं ताकि पैप्स को उनका परफेक्ट शॉट और बहुत कुछ मिल सके। अनिल कपूर वा ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा जमीन से जुड़े और विनम्र रहते हैं। शायद यहीं वजह है कि उन्हें पूरे देश में सबसे अधिक प्यार और सम्मान हमेशा मिलता रहा है।

यह भी पढ़ें: 10 साल बाद फिर से लौटेगी अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ की जोड़ी, इस फिल्म में मचाएगें धमाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/X2RurNw