Thursday, February 2, 2023

नहीं रहे दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विजेता के विश्वनाथ, फिल्म इंडस्ट्री में शेाक की लहर, अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक के विश्वनाथ (K Viswanath) ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर आते ही ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। के विश्वनाथ का निधन गुरुवार रात हुआ है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि साल 2017 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के से सम्मानित किया गया था। निर्देशक बनकर पहचान बनाने वाले के विश्वनाथ (K Viswanath Death) ने अपने पूरे जीवनकाल में पांच बार नेशनल अवॉर्ड और 10 फिल्मफेयर अपने नाम किए थे।


1_2.jpg

खबरों के मुताबिक, के विश्वनाथ पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बढ़ती उम्र की समस्याएं थीं। उनका अचानक दुनिया से चले जाना न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि बॉलीवुड जगत के लिए भी अपूर्ण क्षति है। साल 1992 में के विश्वनाथ को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने रघुपति वेंकैया अवॉर्ड और नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था। के विश्वनाथ (K Viswanath MOvies) ने साल 1995 में फिल्म 'गोवरम' से बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में अक्किनेनी नागेश्वर राव लीड रोल में थे।


वहीं तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी के विश्वनाथ के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं स्तब्ध हूं! श्री के विश्वनाथ की क्षति भारतीय/तेलुगु सिनेमा और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक अपूरणीय शून्य है! कई प्रतिष्ठित, कालातीत फिल्मों के नायक! द लेजेंड... शांति !!'

यह भी पढ़े - साल 2023 में कायम रहेगी शाहरुख खान की बादशाहत, एक्‍सपर्ट्स बोले- पठान से ज्यादा हिट होगी जवान और डंकी!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7hAY02X