Friday, February 3, 2023

फिनाले से पहले कटा शिव ठाकरे का पत्ता, करण जौहर ने घर से किया बाहर?

‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) शुरू होने के साथ से ही एंटरटेंमेंट कर रहा है। शो के इस सीजन को भी दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया। अब शो फिनाले के करीब है। सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है शो से एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का पत्ता कट हो गया है, जिसका नाम सुनकर आपको भी धक्का लग सकता है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि शिव ठाकरे शो के फिनाले से पहले घर से बाहर हो सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन शो के प्रीकैप को लेकर ये भी सामने आया कि करण जौहर ने शिव ठाकरे के एलिमिनेशन की ओर इशारा किया था।

अगर ऐसा होता है तो फैंस को गहरा धक्का लग सकता है। इसके साथ ही घर की मंदली टूट सकती है। पिछली बार की तरह इस बार भी सलमान खान नहीं दिखाई दिए लेकिन उनकी जगह आए करण जौहर ने पूरे हफ्ते भर का हिसाब, लिया और जमकर सभी की क्लास लगाई।

यह भी पढ़ें- सिंघम 3 में हुई एम एस धोनी की एंट्री !

साथ ही करण शिव ठाकरे की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। ये सुनकर शिव एग्जिट डोर की ओर जाने लगते हैं। ये देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि घर से शिव बेघर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ-कियारा की शादी से पठान का है खास कनेक्शन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9eSlLPo