Thursday, July 6, 2023

सपन चधर न गलब सट म शयर कय डस वडय वजन दख फस बल- '2019 वल सपन लग रह ह'

Sapna Choudhary: सपना चौधरी को हर कोई उनके डांस की वजह से जानता है। सपना चौधरी जिस तरह से स्टेज पर परफॉर्मेंस करती है वो फैंस को काफी पसंद आता है। सपना चौधरी समय- समय पर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए डांस वीडियो भेजती रहती हैं। एक बार फिर सपना ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक डांस वीडियो भेजा है जिसमें उन्होंने गुलाबी रंग का सूट पहना है। सपना वीडियो में हरियाणवी गाने पर डांस कर रहीं हैं।

फैंस बोले- '2019 वाली सपना लग रही हो'
सपना चौधरी के डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। वीडियो में साफ़ तौर पर दिख रहा है कि सपना चौधरी ने अपना वजन कम कर लिया है। जिसकी वजह से फैंस अलग- अलग तरह से कमेंट भी कर रहें हैं। सब सपना चौधरी से यही पूछ रहे हैं कि उन्होंने अपना वजन कैसे कम किया। वहीं कुछ फैन्स ये बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि अब वो 2019 वाली सपना चौधरी लग रही हैं। सपना के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैन्स हैरान हो गए हैं कि इतनी जल्दी सपना वजन कम कैसे कर सकती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OKdHBMw